{"_id":"5ef21c7f8ebc3e431e1f3790","slug":"light-gonda-news-lko5273669196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। जर्जर बिजली के तारों के टूट कर गिरने और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के जलने से बाधित विद्युत आपूर्ति से परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। मुजेहना सहायता समूह के बैनर तले उपखंड अधिकारी पावर कारपोरेशन धानेपुर को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।
मंगलवार को मुजेहना सहायता समूह के बैनर तले क्षेत्र के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग धानेपुर के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खराब विद्युत आपूर्ति के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि धानेपुर और इसके आसपास अधिकांश विद्युत तार लगभग 38 वर्ष पुराने हैं, जो अक्सर टूट कर गिरते रहते हैं, जिनसे सदैव जनहानि का खतरा बना रहता है। ज्यादातर ट्रांसफार्मर भी कम क्षमता के व पुराने हो चुके हैं।
मौजूदा समय में लोड बढ़ जाने के कारण पुराने ट्रांसफार्मर व जर्जर तार दगा दे रहे हैं। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी धानेपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें पुराने ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में हसीब अंसारी, जावेद अंसारी, राम मनोहर लोहिया, गुलाम मुस्तफा, हिंदू युवा वाहिनी के दानसिंह, धानेपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहिद अली, सतीश तिवारी उर्फ पंकज आदि उपभोक्ता शामिल रहे।