फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life imprisonment to two brothers for murder of youth

Gonda News: युवक की हत्या में दो भाइयों को उम्रकैद

Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two brothers for murder of youth
गोंडा। दो साल पूर्व चाकू से मारकर युवक की हत्या के मामले में दोषी दो सगे भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार करनैलगंज के ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह निवासी अभय कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा कि उसके चचेरे भाई लवकुश सिंह की बटौरा बस स्टाप पर दुकान थी। तीन मई 2022 को रात 8.30 बजे वह दुकान बंदकर घर जा रहे थे। वह मंदिर के पास पहुंचे तभी गांव के अरविंद कुमार सिंह व उनके भाई सुरेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटू व दो अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। चाकू से मारने लगे। शोर सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे तो सभी हमलावर भाग गए। घायलावस्था में लवकुश को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अरविंद कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। साक्ष्य के आधार पर 16 जनवरी 2024 को न्यायालय ने अभियुक्त आशीष कुमार सिंह व संदीप सिंह को भी विचारण के लिए तलब किया। 12 फरवरी 2024 को हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। ट्रायल में अभियोजन की ओर से पेश किए गए गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त अरविंद कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार सिंह को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम पूजा सिंह ने दोषी अभियुक्त अरविंद कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार सिंह को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी भाइयों पर 20-20 हजार का अर्थदंड भी लगाया। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि लवकुश के पिता विनोद कुमार सिंह को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed