Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life imprisonment to husband and mother-in-law guilty of dowry death.

Gonda News: दहेज हत्या के दोषी पति और सास-ससुर को उम्रकैद

Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to husband and mother-in-law guilty of dowry death.
गोंडा। दहेज हत्या के मामले में दोषी पति और सास-ससुर को कोर्ट ने आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी कामिनी देवी ने करनैलगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी सरिता उर्फ अर्चना की शादी चौरी चौराहा निवासी संजय कुमार गुप्ता के साथ की थी। साल 2020 में सरिता के बेटी पैदा हुई थी। शादी के बाद से ही पति संजय कुमार गुप्ता, सास राशीपती, ससुर अलखनाथ गुप्ता, विजय कुमार, पूजा व प्रीति उर्फ प्रमिला दहेज की मांग को लेकर सरिता को प्रताड़ित करते थे। नौ अगस्त 2022 को फोन पर सूचना मिली कि बेटी सरिता की पति व ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। विवेचना में अपराध के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार गुप्ता, राशीपती व अलखनाथ गुप्ता के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पूजा सिंह ने संजय कुमार गुप्ता, राशीपती व अलखनाथ गुप्ता को आजीवन सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed