फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Library will open in two to three thousand government schools

दो करोड़ से तीन हजार सरकारी स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय

Tue, 06 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Library will open in two to three thousand government schools
गोंडा। अब डिग्री कॉलेजों की तरह बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में ज्ञानवर्धक किताबों का पुस्तकालय होगा। 3141 परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित कराने के लिए शासन ने 2 करोड़ 2 लाख 26 हजार रुपये का बजट जारी किया है। स्कूलों के प्रबंध समितियों के खातों में बजट भेज भी दिया गया है।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले पुस्तकों की खरीद करके पुस्तकालय की स्थापना की कार्रवाई पूरी करनी है और हर स्कूल में रीडर कॉर्नर तय करके बच्चों को पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा आम जागरूकता के लिए 15 अगस्त को स्कूलों में रीडर फेयर आयोजित किया जाना है। जिसमें बच्चों के साथ ही अभिभावकों की भी पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों में पढ़ने की क्षमता का विकास करने की रणनीति बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयार की है। अभी तक डिग्री कॉलेजों में पाठ्यक्रमों के पुस्तकालय के साथ ही ज्ञानवर्धक किताबों का एक वाचनालय होता था। जहां छात्र किताबों को पढ़कर अपने ज्ञान का विकास करते थे। अब ऐसे ही सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय की स्थापना के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 2238 प्राइमरी स्कूलों में पुस्तकालय के लिए एक करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपये का बजट दिया गया है। इसी तरह 901 जूनियर हाईस्कूलों के लिए 90 लाख 10 हजार रुपये और दो कंपोजिट स्कूलों के लिए 26 हजार रुपये का बजट दिया गया है।

इस बजट से बच्चों के ज्ञानवर्धक की राजकीय प्रकाशनों की पुस्तकों के साथ ही एनसीबीटी और एससीआरटी के प्रकाशन की किताबों की खरीद करनी है। किताबों के सुझाव की सूची भी दी गई है कि बजट की सीमा में अच्छी पुस्तकों की खरीद कर पुस्तकालय स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed