फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lepard,gonda,cage for leopard,dm awas

दहशत खत्म, डीएम आवास में छिपा तेंदुआ पकड़ा गया

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
lepard,gonda,cage for leopard,dm awas
गोंडा के डीएम आवास पर पकड़ा गया तेंदुआ। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। लंबी कवायद के बाद जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपा तेंदुआ मंगलवार को वन विभाग की पकड़ में आ गया। जिलाधिकारी के आवास के जंगल में डेढ़ साल से तेंदुआ छिपा था। दीपावली की रात पटाखों के शोर से परेशान मंगलवार सुबह तेंदुआ फिर बाहर निकला और पहले से लगे पिंजरे में फंस गया। सीसीटीवी में दिखने के बाद वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जिला अधिकारी आवास परिसर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार दीपावली की रात में खुद जाल में फंस गया और पिंजरे में खुद ही कैद हो गया। दरअसल दीपावली के दिन डीएम आवास परिसर के आसपास पटाखों के शोर के बीच खुद जाल में तेंदुआ फंस गया। मंगलवार की सुबह जाल को देखा गया तो तेंदुआ फंसा दिखा। जिसके बाद जाल को त्रिपाल लगाकर पूरी तरीके से ढक दिया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि डेढ़ साल पहले गोंडा जिला अधिकारी आवास में तेंदुए को जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल लगाया था। मगर टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही। इसके एक साल बाद फिर तेंदुए को सितंबर में डीएम आवास के अंदर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने दोबारा से जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन प्रयास असफल रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए डीएम आवास के अंदर जाल लगाया गया था सोमवार देर रात पटाखों के शोर से खुद जाल में तेंदुआ फंसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी का कहना है कि यह तेंदुआ कई बार डीएम आवास में कूदकर दीवार पर चढ़ते सीसीटीवी में दिखा। दो माह से कई टीमें गश्त कर रही थी। बीते माह बरेली और कतर्निया घाट से दो एक्सपर्ट बुलाए गए थे, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। करीब सवा तीन महीने से तेंदुआ सिविल लाइन के रानीपुरवा सिंचाई कॉलोनी, डीएम आवास, बिजली विभाग कॉलोनी तक भ्रमण करता रहा। बताया कि दिवाली में चारों तरफ पटाखों के फोड़े जाने के बाद तेंदुआ डीएम आवास में वनों से आच्छादित क्षेत्र में पहुंचा। विभाग की ओर से चार पिंजरे पहले से लगाए गए थे। तेंदुए के आते ही वन टीम चौकन्ना हो गई और घेर लिया। तेंदुआ पिंजरे की तरफ भागा और पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed