{"_id":"62c870188b865f68b841cfda","slug":"leopard-forest-department-dm-awas-gonda-news-lko6387269146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बंगले में तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बंगले में तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट
विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा में डीएम आवास पर तेंदुआ दिखने के बाद लगाया गया पिंजरा। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। डीएम बंगले में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने गुरुवार की रात परिसर में तेंदुआ देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने डीएम आवास परिसर में कांबिंग की। तेंदुआ नहीं दिखायी पड़ा। टीम को तेंदुआ जैसे जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। जिससे टीम अलर्ट हो गई है। डीएफओ ने एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई हैं। चौबीस घंटे निगरानी कर रही हैं। साथ में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सिविल लाइन स्थित डीएम आवास परिसर में तेंदुआ दिखने के बाद कर्मचारी दहशत में आ गए हैं। तीस एकड़ में फैले डीएम आवास परिसर को पूरी तरह से वन विभाग की टीम भी खंगाल नहीं पाई है। वन विभाग मान रहा है कि जिस जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। वह तेंदुआ भी हो सकता है। एसडीओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। टीम ने तेंदुआ को फंसाने के लिए डीएम आवास परिसर के जंगल में दो पिंजरा लगाया है। पिंजरे में बकरी भी बांधी गई है। हालांकि तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आया है। डीएएफओ आरके त्रिपाठी ने बताया कि तेेंदुआ दिखने की सूचना पर एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई हैं। जो निगरानी में जुटी हैं।
जिलाधिकारी के बंगले में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग ने अलग-अलग तीन टीमें लगाई हैं। एसडीओ के नेतृत्व में आठ-आठ घंटे तीन टीमें तेंदुआ को पकड़ने के लिए निगरानी कर रही हैं। वन विभाग की टीम दिन और रात दोनों समय निगरानी कर रही है। मगर अभी तक तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा है।