{"_id":"6ae8ccc10ff94d1fb30f5b28","slug":"lent-30000-rupees-at-interest-and-collected-80000-rupees-gonda-news-c-100-1-slko1026-169182-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 30 हजार रुपये ब्याज पर देकर 80 हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 30 हजार रुपये ब्याज पर देकर 80 हजार वसूले
Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आवास विकास कॉलोनी के पूर्व सभासद पर 30 हजार रुपये ब्याज पर देकर 80 हजार से अधिक वसूलने के बाद भी रकम मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि रकम देने से इन्कार करने पर 27 अक्तूबर की रात उसे रास्ते में रोककर पीटा गया और सीने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिगरगंज निवासी ओमप्रकाश कनौजिया कपड़े धोने का काम करते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने छेदीपुरवा, आवास विकास कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ अजय दीप से 30 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उनका दावा है कि अब तक 80 हजार रुपये से अधिक लौटा चुके हैं, फिर भी उनसे और रकम मांगी जा रही है। आरोप है कि आरोपी 20 प्रतिशत से अधिक मासिक ब्याज देने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रकम देने से मना करने पर आरोपी कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। मोबाइल पर भी धमकियां दी गईं, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा उन्होंने किया है।
ओमप्रकाश के अनुसार, 27 अक्तूबर की रात 10 बजे घर लौटते समय राधाकुंड मोहल्ले में आरोपी तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिला। आरोप है कि सभी ने उन्हें पीटा। आरोपी ने तमंचा सीने पर सटाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली नगर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।