फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal will search for seven and a half lakh people deprived of vaccination

टीकाकरण से वंचित साढ़े सात लाख लोगों की खोज में जुटी टीमें

Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal will search for seven and a half lakh people deprived of vaccination
गोंडा। कोरोनारोधी टीकाकरण से वंचित लोगों की खोज कर उन्हें टीका लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब राजस्व विभाग के लेखपालों के जरिए डोर टू डोर सर्वे कराकर टीकाकरण से वंचित लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खासकर जो लोग किसी कारण वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ले सके हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिले में 7 लाख 67 हजार 811 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं ली है।
विज्ञापन

जिले में शत प्रतिशत लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे करवाकर उनके गांवों या वार्डों में ही कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अट्ठारह साल से अधिक उम्र वाले 23 लाख 86 हजार 24 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें अभी तक 16 लाख 18 हजार 213 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई है।
वहीं 6 लाख 3 हजार 667 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा लिया। अब प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बाद स्वास्थ्य महकमा राजस्व व अन्य विभागों के सहयोग से टीकाकरण से वंचित लोगों की खोजकर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जुट गया है।
सर्वे करने वाले लेखपालों के सहयोग में ग्राम प्रधान, कोटेदार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, आशा बहू आदि लोगों को लगाया गया है। सभी टीम के रूप में गांव जाकर छूटे हुए लोगों की सूची तैयार करेंगे। सूची तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को वैक्सीन लगाएगी।
सर्वे के बाद जिन गांवों में पचास लोगों से अधिक लोग टीकाकरण से वंचित हैं वहां पहले शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिन गांवों में टीकाकरण कैंप की योजना बनाई जाएगी। वहां के लाभार्थियों को दो दिन पहले ही आशा बहू, आंगनबाड़ी व एएनएम सूचना दे देंगी।
जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए सीएमओ ने जिला अस्पताल में रात दस बजे तक टीकाकरण सत्र चलाए जाने का आदेश दिया है। जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक दो टीमों के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा।

वहीं अन्य टीकाकरण केंद्रों पर सप्ताह के छह दिन सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण सत्र चलेगा। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को टीकाकरण की प्रतिदिन केंद्रवार समीक्षा करने का आदेश दिया है। टीकाकरण में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed