फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal suspended on bribery charges

Gonda News: रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल निलंबित

Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on bribery charges
गोंडा। मनकापुर के ग्राम धुसआ खास निवासी कलावती ने एक फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी मां जगपता का 28 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। वरासत (उत्तराधिकार प्रमाणपत्र) के लिए उन्होंने 26 सितंबर व 26 अक्तूबर 2024 और 10 जनवरी 2025 को आवेदन किया। आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेकर भी उनका आवेदन खारिज कर दिया। उन्होंने दोबारा आवेदन किया तो लेखपाल ने 10 हजार रुपये और रिश्वत की मांग की। एसडीएम यशवंत राव ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करके तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed