{"_id":"66f6978d9607c4295d0135f4","slug":"lekhpal-suspended-for-collecting-163-lakh-from-a-woman-and-giving-her-a-fake-lease-gonda-news-c-100-1-gon1002-124461-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला से 1.63 लाख वसूली कर फर्जी पट्टा देने में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला से 1.63 लाख वसूली कर फर्जी पट्टा देने में लेखपाल निलंबित
Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त के आदेश पर सीआरओ कर रहे हैं जांच, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। मनकापुर तहसील के शुकुलपुरवा की मुन्नी देवी से 1.63 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में लेखपाल राजकुमार निलंबित किए गए हैं। एसडीएम मनकापुर यशवंत राव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजस्व लेखपाल को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
मनकापुर के शुकुलपुरवा की मुन्नी देवी से लेखपाल राजकुमार ने रुपये लेने के बाद फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र दे दिया गया। पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से कई बार शिकायत की, हर बार तहसील से बिना उसका पक्ष सुने ही मामले का निस्तारण कर दिया जाता रहा। पीड़िता ने आयुक्त को पूरे मामले की जानकारी दी और साक्ष्य के रूप में अभिलेख व शपथ पत्र दिए। आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने निलंबित कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। फिलहाल आरोपों की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश करेंगे।