फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Legal Services Authority's camp organized in two hundred villages

दो सौ गांवों में लगा विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर

Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Legal Services Authority's camp organized in two hundred villages
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज के निर्देश पर गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले के 200 गांवों में विधिक शिविर लगाया गया। इसमें आम लोगों को कानूनी सलाह दी गई और कानून की सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि गोंडा के लगभग 200 गांवों को कवर किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में लोगों को विधिक सेवा/सहायता गतिविधियां, लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
विज्ञापन

वर्तमान दौर में महिलाओं को समाज में समान अधिकार, समान वेतन पाने का अधिकार, नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विधिक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्पीड़न न करने, संपत्ति का अधिकार, गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, अपराध से पीड़ित महिलाओं का नाम उजागर न करने का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार एवं मातृत्व संबंधी अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित कानूनों यथा घरेलू हिंसा भरण पोषण आदि आदि की विधिवत जानकारी दी गयी। वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी देते हुये वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, मुकदमों में त्वरित कार्यवाही, टैक्स में छूट एवं नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

तहसील स्तर पर राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, दुघर्टना बीमा योजना, फसल बीमा योजना, बाढ़ पीड़ितों को सहायता राषि प्रदान करने के बावत जानकारी देते हुये उपस्थित नागरिकों को बताया गया जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के संबंध में विधिक सेवा/सहायता गतिविधियों के आयोजन व व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed