फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leaving wedding shopping and trying to buy cylinder

Gonda News: शादी की खरीदारी छोड़ सिलिंडर के लिए कर रहे जतन

Fri, 24 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Leaving wedding shopping and trying to buy cylinder
गोंडा। जिले में एलपीजी सिलिंडर का संकट गहराता जा रहा है। महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक पूरे दिन गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। दो महीने पहले तक जहां प्रतिदिन छह से सात हजार सिलिंडरों की बुकिंग होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 10,945 तक पहुंच गया है। जिन घरों में शादियां हैं, वहां कपड़े, गहने व बर्तन की खरीदारी छोड़ सिलिंडर के लिए मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

अचानक बढ़ी मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो उपभोक्ता पहले दो से तीन महीने में एक बार सिलिंडर रिफिल कराते थे। अब वे 25 से 45 दिनों के भीतर ही सिलिंडर बुक करा रहे हैं। संकट का असर खासतौर पर शादी-विवाह वाले परिवारों पर अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन

सम्मयदीन पुरवा निवासी धर्मराज ने बताया कि 26 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है, लेकिन आवेदन करने के बावजूद अभी तक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे चिंता बढ़ गई है। एक सिलिंडर के लिए करीब 4600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिसमें 2400 रुपये सिक्योरिटी और लगभग 2200 रुपये कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत शामिल है। घर के लोग गहने व बर्तन की खरीदारी छोड़ सिलिंडर के लिए दौड़भाग में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शादी-विवाह से जुड़े सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर एजेंसियों को भेजा जा रहा है। सत्यापन के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed