फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leave the promotion or the temptation of transfer, three thousand teachers in the breath

Gonda News: पदोन्न्ति छोड़ें या तबादले का मोह, तीन हजार शिक्षक सांसत में

Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Leave the promotion or the temptation of transfer, three thousand teachers in the breath
गोंडा। अंतर जनपदीय व पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया आठ जून से शुरू होने से शिक्षक सकते में हैं। पदोन्नति प्रक्रिया के बीच तबादले से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सात साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे तीन हजार शिक्षक असमंजस में हैं कि वह क्या करें। पदोन्नति छोड़कर तबादला लेते हैं तो दूसरे जिले में उन्हें पदोन्नति के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा। पदोन्नति लेते हैं तो अपने गृह जनपद जाने के अवसर का इंतजार करना होगा। विभाग ने दोनों प्रक्रिया शुरू तो कर दी हैं मगर इसके पूरे होने पर संदेह भी बना हुआ है।
विज्ञापन

शासन बीते तीन माह से शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची तैयार करा रहा है। जिले की ज्येष्ठता सूची में तीन हजार शिक्षक शामिल किए गए हैं, जिसमें विभाग मान रहा है कि 2200 लोगों की पदोन्नति संभव है। फिलहाल पदोन्नति प्रक्रिया अभी अटकी है। इसी दौरान आठ जून से तबादले के लिए आवेदन मांगे जाने का आदेश आ गया। इससे पदोन्नति सूची में शामिल शिक्षकों की समस्या बढ़ गई है। इस दौरान अगर वह तबादला लेते हैं तो जिस जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे वहां की ज्येष्ठता सूची में सबसे नीचे हो जाएंगे। इससे वहां पदोन्नति के लिए उन्हें फिर से इंतजार करना होगा। इस स्थिति में शिक्षक तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह क्या करें? ज्यादातर शिक्षक पदोन्नति की स्थिति साफ होने तक तबादले से दूरी बना सकते हैं।
विज्ञापन

शासन से तय हुए अंतर जनपदीय तबादले में जिले के 800 शिक्षकों को अवसर मिल सकता है। बीते 2019-20 के तबादले में 1200 शिक्षकों को मौका मिला था। उस समय हुए स्थानांतरण से 200 सहायक अध्यापक चूक गए थे। कई कारणों से उनका तबादला नहीं हो सका था। वहीं, 36 शिक्षक तो ऐसे हैं जिनका तबादला तो मांगे गए जनपद में हो गया था मगर उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। कई शिक्षकों ने आवेदन के समय गलती से ग्रामीण क्षेत्र के स्थान पर नगर क्षेत्र दर्ज कर दिया था। जिसमें संशोधन नहीं हो पाया था। ऐसे में उनकी उम्मीद इस बार पूरी होना तय माना जा रहा है। उनकी सेवाएं भी अधिक समय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में जो निर्देश मिलेंगे, उनके आधार पर निर्णय होगा। आठ जून से तबादले के लिए आवेदन होने हैं। ऐसे में शिक्षकों के पास पर्याप्त समय है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी का कहना है कि शासन को तबादले की प्रक्रिया से पहले पदोन्नति का कार्य पूरा कर लेना चाहिए। जिससे शिक्षकों का नुकसान न हो। इस तरह एक प्रक्रिया जारी रखते हुए दूसरी प्रक्रिया शुरू करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed