फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers will be on a collective leave for three days

Gonda News: तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे वकील

Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will be on a collective leave for three days
गोंडा। सीओ करनैलगंज द्वारा दर्ज कराए गए केस में अधिवक्ताओं के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने से नाराज वकीलों ने आंदोलन छेड़ दिया है। मुख्यालय के अधिवक्ता आगामी तीन दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताएंगे और जिले व मंडल के अफसरों को ज्ञापन देकर मुकदमा समाप्त करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीओ प्रकरण को लेकर कई दिन से आंदोलन चल रहा है। शनिवार को बार एसोसिएशन के सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता और महामंत्री मनोज कुमार मिश्र और उनके स्वयं के संचालन में संयुक्त संघ की बैठक हुई। इसमें आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई। इसके तहत आगामी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान न्यायिक कार्यों के साथ ही नोटरी, बैनामा रजिस्ट्री आदि का भी कार्य नहीं किया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी, मंगलवार को मंडलायुक्त व बुधवार को भी जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मुकदमा वापस न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed