{"_id":"64f8ba76fc9c8cb63e00c339","slug":"lawyers-went-on-strike-and-protested-in-the-court-gonda-news-c-100-1-gon1002-3873-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वकीलों ने हड़ताल कर कचहरी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वकीलों ने हड़ताल कर कचहरी में किया प्रदर्शन
Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर मंडल मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन बुधवार भी हड़ताल कर कचहरी में प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के कनिष्ठ अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार ने दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर अविलंब गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन जारी रहेगा। संचालन बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, संतोषी लाल तिवारी, अजेय विक्रम सिंह, अजीत श्रीवास्तव, संजय सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, भगौती प्रसाद पांडेय, अवध किशोर पांडेय, विनय मिश्र, सुनील पांडेय, राम बुझारथ द्विवेदी, लाल बिहारी शुक्ल समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रशासनिक जज से प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता
गोंडा। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद जाकर प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी से मुलाकात की और ग्राम न्यायालय की स्थापना प्रकरण पर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महराज कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र, जगन्नाथ शुक्ल, कौशल किशोर पांडेय, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, माधवराज मिश्र, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, रीतेश कुमार यादव और धनलाल तिवारी शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ उप्र के उपाध्यक्ष व पूर्व सचिव राकेश पाठक से भी भेंट की और प्रकरण से अवगत कराते हुए सहयोग मांगा। (संवाद)