{"_id":"6532be35ced5391173050aa5","slug":"lawyers-strike-regarding-gram-nyayalaya-case-gonda-news-c-100-1-gon1002-6347-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राम न्यायालय प्रकरण को लेकर वकीलों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राम न्यायालय प्रकरण को लेकर वकीलों ने की हड़ताल
Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। संयुक्त बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने शुक्रवार को जिले के मनकापुर व तरबगंज तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में हड़ताल की। वे न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने कहा कि ग्राम न्यायालय स्थापना प्रकरण के विरोध व आंदोलन के दौरान वकीलों पर दर्ज फर्जी केस समाप्त न होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। प्रत्येक शुक्रवार को हड़ताल के दौरान कोई अधिवक्ता बैंक, नोटरी, बीमा, बैनामा रजिस्ट्री, आयकर व जीएसटी से संबंधित कार्य नहीं करेगा। संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री चंद्रमणि तिवारी व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश नरायन पांडेय ने किया।
वकीलों की कलमबंद हड़ताल से कचहरी में आए वादकारी बैरंग लौटने को विवश हो गए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पाटेश्वरी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, अनिल सिंह, संतोषी लाल तिवारी, मनोज कुमार मिश्र, विनय मिश्र, इंद्रमणि शुक्ल, भगौती प्रसाद पांडेय, सुनील पांडेय, मनोज कुमार सिंह, लाल बिहारी शुक्ल आदि मौजूद रहे।