फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers demonstrated at Ambedkar Chowk and expressed protest

Gonda News: वकीलों ने अंबेडकर चौराहे पर किया प्रदर्शन, जताया विरोध

Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated at Ambedkar Chowk and expressed protest
गोंडा। अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने कामकाज ठप कर अंबेडकर चौराहे पर धरना दिया। वकीलों की कलमबंद हड़ताल से कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


मुख्यालय से अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अंबेडकर चौराहे पहुंचकर पर विरोध सभा की। इस वजह से चौराहे से जाने वाले सभी मार्गाें पर जाम लग गया। वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने वाले संशोधन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगना चाहिए। संशोधन बिल को तत्काल वापस लेने और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संयुक्त संघ की बैठक में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार व शनिवार को भी सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन और दोपहर एक बजे तक स्थानीय सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस प्रदर्शन का नेतृत्व व सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र व संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार सिंह और सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने किया। धरने में मुख्य रूप से जगदंबा प्रसाद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, संगम लाल सिंह, रविचंद्र त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार मिश्र, बिंदेश्वरी दूबे, केके मिश्रा, दीनानाथ त्रिपाठी, दिनेश मिश्र प्रखर, अनिल कुमार सिंह, श्रीकांत पांडेय, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद मिश्र,भगौती पांडेय, राम बहादुर सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, मनोज मिश्र, सुनील पांडेय, शैलेंद्र सिंह, रितेश यादव, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।






अधिवक्ताओं की हड़ताल से काम बाधित
करनैलगंज (गोंडा)। अधिवक्ताओं की हड़ताल से तहसील में कार्य बाधित रहा। प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को करनैलगंज के अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन करनैलगंज के अध्यक्ष श्यामधर शुक्ला व महामंत्री पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि बार सभागार में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अधिवक्ता संशोधन बिल पर गहन चर्चा की गई। शुक्रवार को तहसील के सभी कार्यालयों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस भी बंद रहेगी। तहसील में किसी प्रकार का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed