{"_id":"5d28c0cf8ebc3e6cea17610e","slug":"lawyer-s-protest-gonda-news-lko4703409138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
गोंडा के कचेहरी परिसर में जुलूस निकालते वकील।
- फोटो : GONDA
गोंडा। ग्राम न्यायालय स्थापना व एडीएम की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को बार सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। सुबह न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और फिर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। ग्राम न्यायालय स्थापना का निर्णय वापस लो, एडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार खत्म करो के नारे लगाते हुए अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां सभा हुई।
सभा को विजय सिंह, जगदंबा प्रसाद पांडेय, विंदेश्वरी प्रसाद दुबे, दीनानाथ त्रिपाठी, रुचि मोदी, विजय मिश्र, छैल बिहारी मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, अलंकार सिंह आदि ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।