{"_id":"58fa3fd74f1c1b91338b4bcb","slug":"lawyer-on-the-road-against-law-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील
amarujala
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विधि आयोग द्वारा जारी किया गया नया अधिवक्ता संशोधन अधिनियम वकीलों को मंजूर नहीं है। शुक्रवार को विधि आयोग के खिलाफ वकीलों ने पूरे जिले में जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने विधि आयोग अधिवक्ता संशोधन अधिनियम की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि विधि आयोग ने संशोधन को खारिज नहीं किया तो वकील दो मई से रैली व जेल भरो आंदोलन करेंगे।
उतरौला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तथा मंत्री वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम के तहत जुलूस निकालकर विरोध जताया। नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वकीलों ने चक्का जाम कर संशोधन अधिनियम की प्रतियां जलाई और प्रदर्शन किया।
वकीलों ने विधि आयोग के चेयरमैन वीएस चौहान का पुतला भी फूंका। वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रोहित मौर्या को सौंपा। मौके पर अनीसुल हसन, राम प्रताप चौधरी, अखिलेश सिंह, अजीत, रवि, राम सोहरत, इजहारुल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बलरामपुर में वकीलों ने नेशनल हाइवे बौद्घ परिपथ पर विधि आयोग अधिवक्ता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रतियां जलाई। इस दौरान सत्यदेव तिवारी, कमलेश्वर सिंह, अनिल सिंह मामा, गुंजन सिंह, जय प्रकाश शुक्ला, राजेेश त्रिपाठी आदि ने कहा कि विधि आयोग के चेयरमैन वीएस चौहान ने संशोधन के तहत वकीलों के हितों की घोर अनदेखी की है। आयोग का यह संशोधन वकील कभी नहीं मानेंगे।
यदि शीघ्र आयोग ने संशोधन वापस नहीं लिया तो दो मई से वकील उग्र आंदोलन व जेल भरो अभियान चलाएंगे। तुलसीपुर तहसील गेट पर एसोससिएशन के अध्यक्ष कमल नयन तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने पुतला फूंककर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एसके त्रिपाठी को सौंपा। मौके पर घनश्याम गुप्ता, संजय सिंह व अतुल खन्ना समेत तमाम वकील मौजूद रहे।