{"_id":"6a57ce057a860956df05fb10","slug":"land-was-usurped-by-declaring-the-owner-dead-on-paper-gonda-news-c-100-1-slko1026-162347-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़प ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़प ली
Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित से बात करते डिप्टी सीएम।
दुर्जनपुरघाट। तरबगंज के ग्राम गौहानी मजरा चौहानपुरवा निवासी देवकली ने जनता दर्शन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर खुद को सरकारी अभिलेखों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने की शिकायत की। पीड़ित ने उपमुख्यमंत्री के सामने अपने जीवित होने का दावा करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोंडा के जिलाधिकारी से व्हाट्सएप कॉल और फोन पर बात करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें अभिलेखों में मृत दर्शाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
तरबगंज तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में उनके न्यायालय से पीड़ित के पक्ष में पहले ही आदेश पारित किया जा चुका है। हालांकि, वर्तमान में यह मामला एसडीएम न्यायालय में लंबित है, जहां स्थगन आदेश लागू होने के कारण सुनवाई चल रही है।