{"_id":"693b0483766377c71603f693","slug":"land-scam-accused-ram-kailash-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-148631-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन घोटाले का आरोपी राम कैलाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन घोटाले का आरोपी राम कैलाश गिरफ्तार
Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की एसआईटी ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत जमीन घोटाले के आरोपी राम कैलाश पांडेय निवासी छितौनी कौड़िया को बुधवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया है। कौड़िया इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईटी लखनऊ के निरीक्षक गंगाराम चौधरी और रामराज सरोज ने बुधवार शाम आमद कराई। इसके बाद कौड़िया पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने आरोपी राम कैलाश के घर पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। निरीक्षक गंगाराम चौधरी ने बताया कि निबंधन कार्यालय सदर के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से दो साल पहले अभिलेखागार के अभिलेखों से छेड़छाड़ करके फर्जी विलेखों को दाखिल कराकर बैनामा कराया गया था। इसमें भूमाफिया के साथ राम कैलाश भी शामिल था। शिकायत के बाद निबंधन कार्यालय सदर के सब रजिस्ट्रार ने जांच की तो तमाम फर्जी बैनामे पाए गए। जमीन घोटाले के मामले में नगर कोतवाली समेत कई थानों में 50 एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। बाद में शासन के आदेश पर सभी मुकदमों को एसआईटी थाना लखनऊ को विवेचना के लिए भेज दिया गया था। तभी से एसआईटी इसकी विवेचना कर रही है। आरोपी को लेकर एसआईटी लखनऊ के लिए रवाना हो गई। जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन