फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lakhs stolen from goldsmith's house, beaten up for protesting

Gonda News: सर्राफ के घर से लाखों की चोरी, विरोध पर पीटा

Wed, 05 Mar 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from goldsmith's house, beaten up for protesting
माधोपुर (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र कटुआनाला चौराहे के पास मंगलवार रात चोरों ने सराफा व्यापारी के घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। सामान लेकर भाग रहे चोरों का पीछा करने पर बदमाशों ने सराफा व्यापारी की पिटाई कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस बदमाशों की खोज कर रही है।
विज्ञापन

कटुआनाला गांव निवासी राम गोपाल सोनी की कटुआनाला चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे सीढ़ी लगाकर चोर घर में घुस आए। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उठा ले गए। आहट कर पाकर पीछा किया तो बदमाश डंडे से हमलाकर भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से डंडा मिला है। पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। झौनहा चौराहे पर चोरों ने एक शराब की दुकान में भी चोरी की है। दुकान मालिक मनबहाल सिंह ने बताया कि सेल्समैन परमहंस सिंह मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकान बंदकर अपने गांव भुलभुलिया गए थे। सुबह बगल में रहने वाले मकान मालिक रामधीरज ने चोरी हो जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला तोड़कर लाखों की चोरी
नगर कोतवाली क्षेत्र के छेदीपुरवा निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मार्च को परिवार के साथ वह घर में ताला लगाकर बहराइच में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सुबह वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। घर से लाखों रुपये के आभूषण व 50 हजार रुपये कैश चोरी हो गया था। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed