{"_id":"610ac6368ebc3ec1c15d30a0","slug":"lady-constable-s-son-becomes-lieutenant-gonda-news-lko589911620","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षी के बेटे का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षी के बेटे का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी के बेटे का सेना में लेफ्टिनेंट पर चयन हुआ है। पुलिस कप्तान ने बुधवार को उसे मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए उसके सुनहरे भविष्य की कामना की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी बबिता सिंह के बेटे समीर सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। बुधवार को समीर सिंह अपनी मां बबिता सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने समीर का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर उसे शुभकामनाएं देते हुए उसके उजव्वल भविष्य की कामना की है। समीर ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपनी मां बबिता सिंह को दिया है।
विज्ञापन
समीर ने बताया कि बचपन से उसकी मां उसे अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करती थीं। मां की प्रेरणा से उसने कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई करके मुकाम हासिल किया है।