{"_id":"5723a5894f1c1b0679a91ade","slug":"lack-of-facilities-in-kasturba-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में सुविधाओं का अभाव
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जाजय लेते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को एसडीएम अनिल मिश्र ने छात्राओं के पठन-पाठन व रहने आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने देखा कि विद्यालय में सुविधाओं का अभाव व गंदगी का अंबार है।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने करनैलगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था के दावे की कलई खुल गई।
एसडीएम ने देखा कि विद्यालय भवन में सौ बच्चों के रहने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं उसी कमरों में बच्चों के साथ शिक्षिकाऐं भी रहती हैं। कमरों में फर्श टूटी है तथा दीवारों में दरार है। अधिकांश बेड टूटे हुए हैं। आरओ खराब पड़ा है।
विज्ञापन
एसडीएम को बच्चों ने बताया कि रोजमर्रा की वस्तुएं भी उन्हें साल में चार बार ही मिलती हैं। एसडीएम के निरीक्षण में मौके पर 59 बालिकाऐं, तीन शिक्षिकाएं सरिता सिंह, उर्मिला यादव, नीतू सिंह व रसोइयां ही मौजूद मिलीं।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है तथा शैक्षिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बीएसए को निर्देश दिए गये हैं।