Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Labourer dies after falling from bridge into winding river

Gonda News: पुल से टेढ़ी नदी में गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 29 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies after falling from bridge into winding river
माधोपुर। कटरा बाजार में उर्दीगोंडा गांव के पास शनिवार देर शाम पुल से टेढ़ी नदी में गिरकर बिहार निवासी मजदूर की डूबने से मौत हो गई। हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। साथ में काम कर रहे मजदूर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से निकलवाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के गमसरा नहर सराय निवासी शिवनाथ मांझी (24) के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। हादसे के समय उनके साथ मौजूद सुबोध राम ने माधोपुर पुलिस चौकी में सूचना दी थी। चौकी प्रभारी शुभम दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेट प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां 16 मजदूर करीब दो महीने से काम कर रहे हैं। हादसे के बाद साथी मजदूरों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed