फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   labour,s crush by truck in sugar mill

चीनी मिल में मजदूर को ट्रक ने रौंदा

Sat, 19 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 19 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
labour,s crush by truck in sugar mill
Reflex truck accident. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दतौली चीनी मिल में शनिवार की सुबह एक मजदूर को चीनी मिल के ट्रक ने रौंद दिया। पेराई सत्र के पहले ही दिन हुए इस हादसे को दबाने के लिए मिल प्रशासन ने मजदूर को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मजदूर के शव को मिल के गेट पर रख दिया और चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  मनकापुर कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव के मजरा करनूपुर राजा का रहने वाला बृजमोहन वर्मा दतौली स्थित मनकापुर चीनी मिल में मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होना था, इसलिए बृजमोहन चीनी मिल के गोदाम में झाडू़ लगा रहा था।
विज्ञापन


झाडू़ लगाते समय पीछे से आए एक ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव लाकर चीनी मिल के गेट पर रख दिया। चीनी मिल के अधिकारियों ने उन्हें गेट से हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से उनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन कर मिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मनकापुर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


इस मामले में मजदूर की पत्नी सरोज ने ट्रक चालक व उसके मालिक के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चीनी मिल प्रशासन ने हंगामे के बाद सहायता के तौर पर मजदूर की पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed