फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laborer and farmer died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में मजदूर व किसान की मौत

Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Laborer and farmer died in road accidents
सुरजीत यादव। -फाइल फोटो
परसपुर/मोतीगंज। परसपुर के चचरी मार्ग पर भौरीगंज पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर सुरजीत यादव (28) की मौत हो गई। वहीं, मोतीगंज के दिनारा गांव निवासी किसान राजेश भारती (24) की भी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

करनैलगंज के प्रतापपुर चचरी निवासी लक्ष्मन ने बताया कि उनके भतीजे सुरजीत रगड़गंज बाजार में वेल्डिंग की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से दुकान गए थे। रात में घर लौटते समय चचरी मार्ग पर भौरीगंज पुल के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। वह गंभीर हालत में काफी देर तक पड़े रहे। इससे काफी रक्तस्राव हुआ। सूचना पर यूपी 112 की पुलिस टीम ने सुरजीत को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि सुरजीत को मृत हालात में ही लाया गया था। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सुरजीत हेलमेट नहीं लगाए था। गंभीर चोट से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

मोतीगंज के दिनारा गांव निवासी किसान राजेश भारती बुधवार रात साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दतौली मार्ग पर राजगढ़ भरोसी गांव के पास पीछे से किसी वाहन की साइकिल में टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल राजेश को मनकापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतक की मां कमला देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परसपुर। सुरजीत के चाचा ने बताया कि मृतक के पिता राजाराम की पहले ही मौत हो चुकी है। सुरजीत तीन भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई बृजेश (20) व आदेश (18) हैं। सुरजीत के तीन पुत्र आशीष (12), सतीश (8), नीतीश (3) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी मनोजा रोते-रोते बदहवास हो गईं।

सुरजीत यादव। -फाइल फोटो

सुरजीत यादव। -फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed