फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kovid help desk, chair table somewhere, banner hanging somewhere

कोविड हेल्प डेस्क बना दिखावा, बरती जा रही लापरवाही

Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kovid help desk, chair table somewhere, banner hanging somewhere
गोंडा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होते ही लोगों में लापरवाही शुरू हो गई। सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में बने कोविड हेल्प डेस्क पर शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार थमने के बाद लापरवाही बरती जा रही है। सरकारी विभागों में खुली कोविड-19 हेल्प डेस्क शोपीस बनकर रह गया।
कहीं हेल्प डेस्क का बैनर लगाकर कुर्सी मेज रख दिया गया तो कई विभागों में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग बंद कर कुर्सी, मेज से हटा दी गई है। विभागों में बैनर लगे हैं, मगर न कर्मचारी तैनात हैं और न किसी को रोका जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में मॉल में लापरवाही बरती जा रही थी। वहां भी न तो कोई हेल्प डेस्क बनाई गई थी, और न भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास हो रहे थे।
जिला अस्पताल के कोविड हेल्प डेस्क में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल में आपातकालीन गेट के सामने कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है।
अस्पताल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का थर्मल स्कैनिंग कर उनका विवरण नोट किया जाना होता है। प्रवेश करने वाले लोगों का हाथ सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया जाना रहता है। शनिवार को जिला अस्पताल के दोनो गेट पर कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहे के आगे स्थित मॉल के प्रवेश द्वार पर न तो सैनिटाइजर था और न ही थर्मल स्कैनर। विकास भवन में सबसे निचले तल पर कोविड हेल्प डेस्क बनी थी, लेकिन दोपहर में कर्मचारी नदारद रहा। सदर तहसील व कृषि भवन में कोविड हेल्प डेस्क का बैनर लटकता रहा, मगर कर्मचारी गायब रहे।

लोक निर्माण विभाग में बैनर लटकता रहा, लेकिन न तो कोई कर्मचारी था और न आने-जाने वालों को कोई पूछने वाला था। शासन ने साफ तौर पर कह रखा है कि सभी विभागों में कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगी। मॉल, रेस्टोरेंट में क्षमता से पचास प्रतिशत ही लोगों को प्रवेश देने की अनुमति है, मगर कहीं इसका पालन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed