{"_id":"68b5e4e840a3e695b8061064","slug":"kondar-lake-will-be-linked-to-ramsar-site-minister-of-state-for-foreign-affairs-gonda-news-c-100-1-slko1026-143167-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडर झील को रामसर साइट से जोड़ा जाएगा : विदेश राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडर झील को रामसर साइट से जोड़ा जाएगा : विदेश राज्यमंत्री
Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
डुमरियाडीह/वजीरगंज। विदेश, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि वजीरगंज क्षेत्र की कोंडर झील को टिकरी व अरगा पार्वती रामसर साइट से जोड़ा जाएगा। अयोध्या के निकट होने से यहां पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। जनप्रतिनिधियों और शासन के संयुक्त प्रयास से यह इलाका जिले में अग्रणी बनेगा और स्थानीय लोग आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।
योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोंडर में वन विभाग की ओर से सोमवार को एक पेड़ मां के नाम सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि कोंडर में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। इसके बनने से यहां की प्राचीन पद्धति, शोध और उपचार को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है। यह भारत की संस्कृति की वैश्विक पहचान है।
मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा और करनैलगंज के अजय सिंह ने भी महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि के विकास को लेकर हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इससे पहले प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा, रेंजर अभिषेक सिंह, प्रधान विपिन सिंह, सर्वदमन सिंह, पवन सिंह, हनुमान दुबे, रवि दुबे, चंद्रप्रकाश तिवारी, रामचंद्र प्रजापति, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बारिश के कारण निभाई गई औपचारिकता
बारिश के चलते पौधरोपण कार्यक्रम सांकेतिक रूप से ही संपन्न हुआ। कार्यक्रम के लिए वन विभाग ने टेंट लगवाया था, लेकिन सुबह से ही लगातार बारिश के चलते लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोग भी पेड़ों और मंदिर के छज्जे के नीचे दुबके रहे।