फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Killed his wife and jumped in front of the train

सनकी युवक ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Killed his wife and jumped in front of the train
गोंडा। एक युवक ने पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन के आगे छलांग लगा कर जान दे दी। दिल दहलाने वाली यह घटना रविवार देर को कटरा बाजार थानाक्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जब मृतक महिला के मायके वालों को हुई तो महिला के दादा इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाए और हार्ट अटैक पड़ने से उनकी भी मौत हो गयी। माता पिता दोनों की मौत से पांच व सात साल की दो मासूम बेटियां अनाथ व बेसहारा हो गयी। घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मझौवा ग्राम पंचायत के सुमेरपुरवा की है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना ग्राम हरिदैया निवासी हीरालाल पुत्र स्वर्गीय मनीराम निवासी ने कटरा थाना में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री माधुरी की शादी 15 साल पूर्व सिपाही लाल पुत्र सूर्यलाल धोबिन पुरवा मौजा मझौवा से हुई थी। लड़का मानसिक रोगी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बेटी बराबर आती जाती थी। कुछ दिन पहले सिपाही लाल ने पत्नी को मायके छोड़ दिया था। बाद में फोन कर पत्नी को घर पहुंचाने के लिए कहा। माधुरी का भाई बहन माधुरी को ससुराल छोड़ आया।
सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ में रह रहे दामाद के पिता सूर्यलाल ने फोन कर बताया कि उनकी लड़की की सिपाही लाल ने गर्दन काट कर हत्या कर दी है। आनन फानन में मौके पर पहुंचे मृतका के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पता चला कि पति सिपाही लाल ने भी कस्तूरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर को मृतका के दादा सुंदरलाल सहन नहीं कर पाए और हॉर्ट अटैक पड़ने से उनकी भी मौत हो गयी। सिपाही लाल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मझौवा के ग्राम प्रधान मिठाई लाल ने बताया कि सिपाही लाल एक साल से मानसिक रूप से परेशान रहता था।
मृतका की दो बेटियां हैं। पांच वर्ष की प्रिया जो मां बाप के साथ रहती थी और दूसरी सात साल की परी जो कुछ दिनों से अपने बाबा के साथ चंडीगढ़ में है। शायद बेटियों को यह भी नहीं पता होगा कि इस हादसे ने उनके सिर से मां बाप का साया छीन कर उन्हें अनाथ व बेसहारा बना दिया है।

थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि मृतक लड़की के पिता हीरालाल की तरफ से तहरीर मिली है, जिसके मुताबिक हत्या व आत्महत्या दोनों स्पष्ट दिख रहे है। फिलहाल मौके पर पहुंच कर दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed