{"_id":"65da349b6a2f068bef0c2d2b","slug":"kidnapped-teenager-found-in-ayodhya-accused-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-113362-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अयोध्या में मिली अगवा किशोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अयोध्या में मिली अगवा किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे से अगवा किशोरी को पुलिस ने शनिवार को अयोध्या से तलाश निकाला। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर भेजा गया है।
किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 21 फरवरी को उसकी बेटी (16) काे गैर समुदाय का एक युवक अगवा कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी अमन उर्फ मोहम्मद यासीन की लोकेशन अयोध्या के नाका के पास मिली। टीम ने दबिश देकर एक मकान से किशोरी को तलाश निकाला। मौके से आरोपी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया।
किशोरी के बयान के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धारा बढ़ाकर आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।