फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Khelo India Center team won in hockey and Stadium team won in football

Gonda News: हॉकी में खेलो इंडिया सेंटर व फुटबाॅल में स्टेडियम की टीम विजयी

Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Khelo India Center team won in hockey and Stadium team won in football
नेहरू स्टेडियम में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: विभाग 
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हॉकी, फुटबाॅल, क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, कैसरंगज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह व जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव रहे। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि हॉकी का फाइनल मैच खेलो इंडिया सेंटर व नेहरू स्टेडियम में बीच कराया गया। इसमें खेलो इंडिया सेंटर ने 4-0 से जीत दर्ज की। फुटबाॅल का फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम के नाम रहा। टीम के खिलाड़ी अभिनव, उज्जवल, वसीम, आयान, अश्वनी, कामरान, आजान, अरशद, सोनू व चांद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी सचिन, आदित्य सोनकर, विकास यादव, अदनान खान, मो. रिजाम, तनिष्क श्रीवास्तव, सतीश यादव, राजपाल चौबे व रवि को पुरस्कृत किया गया। हाॅकी की विजेता टीम के सत्यम यादव, शोभित, युवराज, विकास भारती, बिलाल, अमित तिवारी, सत्यम, प्रशांत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अंकित, जियासुद्दीन, सुमित, रूद्रांश, प्रतीक व शिवांश को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह, राजेश पांडेय, पंकज तिवारी, अभय श्रीवास्तव, भूपेंद्र आर्य, राहुल सिंह, मो. तौकीर, प्रत्यूषराज, विशाल तिवारी, शशि सिंह, निशा, राम मनोज, हरिओम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed