फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Khaki got soaked in blood while trying to save the youth

Gonda News: युवकों को बचाने की जद्दोजहद में खून से तरबतर हुई खाकी

Sat, 15 Feb 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 15 Feb 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Khaki got soaked in blood while trying to save the youth
बभनान (गोंडा)। बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में बभनान-हरैया मार्ग पर शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार घुसने के बाद चारों युवकों की जान बचाने के प्रयास में पुलिस की खाकी वर्दी खून से तरबतर हो गई। कार में फंसे युवकों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी करीब एक घंटे तक मशक्कत करते रहे। मगर युवकों की मौत हो जाने से पुलिसकर्मियों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पीआरवी को किसी राहगीर ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में फंसे एक युवक के फोन की घंटी बज रही थी। पुलिसकर्मियों ने कॉल रिसीव कर हादसे की जानकारी दी। फिर क्षतिग्रस्त कार में फंसे युवकों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे टेंट के पाइप कार को चीरते हुए बाहर निकल गए। उसी में एक युवक फंस गया था।
विज्ञापन

हादसे के एक घंटे के भीतर (गोल्डन ऑवर) युवकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने भरपूर प्रयास किया। कुछ ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की। बस्ती के एसपी अभिनंदन सिंह व सीओ हरैया संजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एक-एक कर चारों युवकों को कार से निकाला गया, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी पवन की शादी
छपिया के खम्हरिया बुजुर्ग निवासी पवन की एक साल पहले ही शादी हुई थी। तीन भाइयों में बड़े पवन एक डीजे संचालक के यहां नौकरी करते थे। पवन के गांव में रोहित की रिश्तेदारी थी। परिजनों ने बताया कि रोहित छह माह से उनके गांव में ही रह रहे थे। साथ ही स्थानीय स्तर पर ही मेहनत मजदूरी करते थे। मौत की सूचना के बाद पवन की मां शुभावता, भाई रक्षाराम, अक्षय व बुजुर्ग पिता जोखू का रो-रोकर बुरा हाल है।




निमंत्रण में जाने की बात कहकर निकले थे सोमनाथ व मोनू
नगर पंचायत बभनान के वार्ड-11 बागेश्वरनगर निवासी रामजी ने बताया कि सोमनाथ व मोनू देर रात कहीं निमंत्रण में जाने की बात कहकर कार से निकले थे। दोनों कुल्फी का ठेला लगाते थे। दोनों की मौत से मां सत्यभामा, पिता रामजी, बहन निशा व मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed