फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Keyman's troubles increased in Dibrugarh-Chandigarh Express accident

Gonda News: डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसे में कीमैन की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Keyman's troubles increased in Dibrugarh-Chandigarh Express accident
गोंडा। मनकापुर-गोंडा रेलखंड पर 18 जुलाई को डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15904) दुर्घटना में रेल संरक्षा आयुक्त की जांच के बाद भी किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं, हादसे के पहले ट्रैक में गड़बड़ी की जानकारी देने वाले कीमैन का ऑडियो वायरल होने से विभाग के अधिकारी उससे खफा हैं। कीमैन आसने की पत्नी सरस्वती देवी ने पति को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

हादसे में ट्रेन के 19 डिब्बे ट्रैक से उतर गए थे। इससे चार यात्रियों की मौत व 35 घायल हुए थे। मनकापुर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक) के अधीनस्थ कर्मचारी कीमैन ने घटना से पांच दिन पूर्व ट्रैक में गड़बड़ी होने की पीडब्ल्यूआई, जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों से फोन पर शिकायत की थी। हादसे के बाद शिकायत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। इस कर्मचारी की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि पति को अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्हें नौकरी से निकाल देने के धमकी दी जा रही है। गोरखपुर के ग्राम एकमा पोस्ट महुराव-खजनी पोस्ट बांसगांव की रहने वाली सरस्वती ने महिला आयोग में भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed