{"_id":"64611f3a556b90fa2f0aa557","slug":"kartikeya-in-10th-and-aditya-topper-in-12th-gonda-news-c-13-1-235393-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 10वीं में कार्तिकेय और 12वीं में आदित्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 10वीं में कार्तिकेय और 12वीं में आदित्य अव्वल
Sun, 14 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
फातिमा स्कूल मनकापुर के मेधावी सुभांशु को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद
गोंडा। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्ग्जामनेशन) के दसवीं व आईएससी के 12वीं का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर को जारी हुआ। जिले में सीआईएससीई के दो स्कूल ही संचालित हैं। इनमें यशमय वर्ल्ड स्कूल में 12वीं तक तथा फामिता में 10वीं तक पढ़ाई होती है। यशमय वर्ल्ड स्कूल के 10वीं में 18 व 12वीं में नौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, फातिमा इंटर कॉलेज मनकापुर में 10वीं के 116 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा।
सीआईएससीई से जारी परिणाम में यशमय वर्ल्ड स्कूल के ही छात्रों ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। यहां के हाईस्कूल के छात्र कार्तिकेय सिंह यादव को सर्वाधिक 95.1 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, इंटर में आदित्य पांडेय ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यशवर्ल्ड स्कूल की निदेशक नम्रता सिंह ने बताया कि 10वीं में 18 छात्र पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी और सभी पास हुए। इसमें 94 से 90 फीसदी अंकों से सात, 89 से 85 अंकों से छह, 84 से 80 अंकों से दो और 79 से 75 फीसदी अंकों के साथ तीन छात्र सफल हुए हैं। 12वीं में नौ छात्र थे, सभी पास हुए हैं। इसमें 93 से 90 अंकों से तीन, 89 से 85 अंकों से दो, 84 से 80 अंकों से दो और 79 से 70 फीसदी अंकों से दो छात्र सफल हुए हैं।
फातिमा इंटर कॉलेज मनकापुर में 116 बच्चे नामांकित थे। सभी बच्चे पास हो गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य मारिअनुस होरो ने बताया की विद्यालय के छात्र शुभांशु भारती को सर्वाधिक 93.2 फीसदी अंक मिले हैं। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।