फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Karan's convoy ran without permission, action will be taken

Gonda News: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sat, 04 May 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Karan's convoy ran without permission, action will be taken
भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह का काफिला। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। बेलसर बाजार में शनिवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में मल्टी शॉट क्रैकर फोड़े गए। वहीं, बिना अनुमति के ही कैसरगंज क्षेत्र के तरबगंज, बेलसर बाजार समेत अन्य इलाकों दिनभर काफिला दौड़ता रहा। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने शनिवार को निषेधाज्ञा और आचार संहिता लागू होने के बावजूद बिना अनुमति लिए ही वाहनों का काफिला दौड़ाया। कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया में काफिले व मल्टी शॉट क्रैकर का वीडियो वायरल होने लगा। सीओ की जांच में भीड़भाड़ वाले स्थान पर मल्टीशॉट पटाखे फोड़ने की पुष्टि हुई है। इसमें पाया गया कि भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। तभी उनके स्वागत में समर्थकों ने मल्टीशॉट पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि शनिवार को गोंडा लोकसभा क्षेत्र के धानेपुर के एसके मैरिज हाॅल में भाजपा के कार्यक्रम के लिए अनुमति ली गई है। मगर कैसरगंज क्षेत्र से किसी प्रत्याशी की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के फेसबुक वॉल पर शक्ति-प्रदर्शन के लिए शनिवार को वीडियो लाइव किया गया। इस दौरान एफएसटी समेत अन्य टीम के अधिकारी तमाशबीन बने रहे। निषेधाज्ञा की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। कैसरगंज क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम व स्वागत समारोह किया गया। इसके बावजूद काफिले को रोकने की कोशिश नहीं की गई। उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद करण भूषण के वॉल से वीडियो हटा दिया गया। निगरानी समिति से गोंडा सांसद व भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह, सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी की ओर से एक-एक वाहन की परमिशन ली गई है। जबकि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने वाहन या काफिले के लिए अनुमति नहीं ली है। उनका कहना है कि बिना परमिशन वाहनों का काफिला नहीं निकाला जा सकता है। लोकसभा चुनाव के चलते जिले में आचार संहिता व निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में बिना अनुमति वाहनों का काफिला लेकर चलना आचार संहिता का उल्लंघन है।


जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बेलसर बाजार में मल्टी शॉट क्रैकर फोड़ने की पुष्टि हुई है। आचार संहिता उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed