{"_id":"6aa833648c860bdfb70bed19","slug":"kanwariya-falls-from-trolley-crushed-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-166103-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रॉली से गिरा कांवड़िया, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रॉली से गिरा कांवड़िया, कुचलने से मौत
Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
नीरज यादव। फाइल फोटो
बेलसर। गोंडा-बेलसर मार्ग पर सम्मय माता मंदिर के सामने रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक कांवड़िये की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया।
उमरी बेगमगंज के नरसड़ा गांव निवासी राम प्रकाश यादव का पुत्र नीरज यादव (17) रविवार रात गांव के लोगों के साथ उमरी बेगमगंज के ऐली परसौली के पास सरयू नदी से जल भरकर दुखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे। ट्रॉली पर डीजे भी लगा था, जिस पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जा रहे थे।
रविवार रात 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली गोंडा-बेलसर मार्ग पर सम्मय माता मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान डीजे पर नाचते समय नीरज का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली से सड़क पर गिर गया। ट्रॉली का पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया। नीरज को तुरंत बेलसर सीएचसी पहुंचाया गया। अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि सीएचसी लाने से पहले नीरज की मौत हो चुकी थी। सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक की मां रीता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक संदीप यादव निवासी घोड़हन पुरवा, थाना उमरी बेगमगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।