{"_id":"674ff0652cc67a4f720ad882","slug":"kanha-gaushala-will-be-built-with-rs-164-crores-gonda-news-c-100-1-slko1029-128380-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1.64 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1.64 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला
Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत तरबगंज में 1.64 करोड़ से कान्हा गोशाला के निर्माण की स्वीकृति मिली है। कान्हा गोशाला के निर्माण से 500 पशुओं के संरक्षण की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत ने निर्माण के लिए भूमि तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
तरबगंज क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों की शिकायत के बाद तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय की पहल पर शासन ने कान्हा गोशाला की स्वीकृति दी है। गोशाला चारा गोदाम, वेटनरी क्लिनिक, सबमर्सिबल पंप, बायोगैस प्लांट, सर्वेंट क्वाटर, भूसा सेड, व बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। इससे स्थानीय गांवों के किसानों को सुविधा मिलेगी। विधानसभा चुनाव में छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान को किसानों ने मुद्दा भी बनाया था, उस समय भी विधायक ने निदान का भरोसा दिया था। विधायक ने कहा कि शासन से स्वीकृति मिली है, निर्माण होने के बाद किसानों को राहत मिलेगी।
कान्हा गोशाला निर्माण की स्वीकृति पर किसानों ने खुशी जताई है। स्थानीय किसान सूर्य प्रकाश सिंह, त्रियुगी नारायण शुक्ल, अयोध्या प्रसाद सिंह, मुनी प्रसाद, अशोक कुमार ने कहा है कि छुट्टा पशुओं से राहत मिली तो फसलों का नुकसान नहीं होगा। विधायक के प्रयास की सराहना की है।