{"_id":"6830b430ee4c826a770c8b22","slug":"jio-store-employee-arrested-for-fake-sim-activation-gonda-news-c-100-1-slko1028-138188-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फर्जी सिम एक्टिवेशन में जियो स्टाेर का कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फर्जी सिम एक्टिवेशन में जियो स्टाेर का कर्मचारी गिरफ्तार
Fri, 23 May 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने जियो स्टोर के कर्मचारी विवेक कुमार द्विवेदी निवासी हरैया झूमन थाना इटियाथोक को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से जिला पुलिस को एक जानकारी दी गई। इसके बाद धानेपुर पुलिस व जनपदीय साइबर सेल के प्रभारी शादाब आलम की संयुक्त टीम ने धानेपुर कस्बे के जियो स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोर के कर्मचारी विवेक कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो फर्जी सिम मिले। जांच में पाया गया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और बिना जान-पहचान के लोगों के नाम पर सिम कार्ड एक्टिवेट किया था। एक्टिवेशन के दौरान अल्टरनेट नंबर के रूप में फर्जी और अनजान व्यक्तियों के मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे, जो अपराध में शामिल होने वाले असली अपराधियों की पहचान छिपाने के लिए किया जा रहा था। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन