{"_id":"69273de82d8f248bd60668be","slug":"jewellery-worth-rs-5-lakh-stolen-from-a-woman-passenger-in-a-roadways-bus-gonda-news-c-100-1-slko1026-147843-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज बस से महिला यात्री के पांच लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज बस से महिला यात्री के पांच लाख के जेवर चोरी
Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। भतीजी की शादी में उतरौला जा रही महिला के बैग से रोडवेज बस में सफर के दौरान पांच लाख रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी हो गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गलबापुर मधई पुरवा निवासी गुड़िया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह रोडवेज बस से उतरौला जा रही थीं। धानेपुर कस्बे के पास बस में ही उनके बैग से पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी हो गई, लेकिन यात्रा के दौरान उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। जब वह उतरौला स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचीं और बैग खोला तो गहने व नकदी गायब देखकर सन्न रह गईं। तुरंत बस अड्डे जाकर संबंधित बस के चालक व परिचालक से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद देहात कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)