फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jewellery and cash worth Rs 9 lakh stolen from a jewellery shop

Gonda News: सराफा की दुकान से नौ लाख के गहने व नकदी चोरी

Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 9 lakh stolen from a jewellery shop
करनैलगंज (गोंडा)। बालकरामपुरवा में नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की रात करनैलगंज के सदर बाजार निवासी महेश कुमार सोनी के सराफा की दुकान में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते से दुकान में घुसकर पौने दो घंटे तक एक-एक चीज को खंगाला। करीब नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने व नकदी चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। मंगलवार सुबह पीड़ित दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो चोरों की करतूत देखकर सन्न रह गया। सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे दो नकाबपोश चोर छत केे रास्ते से ग्रिल काटकर दुकान में दाखिल हुए। इसके बाद एक-एक दराज, लॉकर व काउंटर खंगाल लिया। सीसीटीवी कैमरे में सोने व चांदी के गहने भरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में छह लाख के सोने के सामान, दो लाख की चांदी और 20 हजार रुपये नकदी के साथ ही मरम्मत के लिए आए ग्राहकों का सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ विनय कुमार सिंह समेत अन्य ने छानबीन शुरू की है। वहीं, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बड़ी वारदात से लोगों में खलबली
- बीते 16 जुलाई को राजघराने के राजमंदिर ठाकुरद्वारा में चोरों ने राम लक्ष्मण, लड़्डू गोपाल समेत अष्टधातु का सिंहासन पार कर दिए थे। मगर करीब एक सप्ताह बाद पुलिस न तो चोरों का पता लगा पाई और न ही मामले में खुलासा कर सकी है। वहीं, सराफा की दुकान में दूसरी बड़ी घटना से खलबली मच गई है।

शातिराना अंदाज में दी चोरी की वारदात को अंजाम
बदमाशों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की तस्वीरें कैद हुई है। चोरों ने गमछे से चेहरा ढक रखा है। वहीं, पहचान छिपाने के लिए आखों में चश्मा भी लगाए हुए थे। इसके साथ ही चोरों की संंख्या दो से अधिक हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed