{"_id":"5c76585abdec2259e364f86a","slug":"jeep-collide-with-trolly-one-dead-four-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरौला - गोंडा रोड पर ट्राॅली से टकराई जीप, एक की मौके पर ही मौत, चार अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरौला - गोंडा रोड पर ट्राॅली से टकराई जीप, एक की मौके पर ही मौत, चार अन्य घायल
Wed, 27 Feb 2019 02:58 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी जीप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला - गोंडा रोड पर मंगलवार रात माधवगंज में पेट्रोल पंप के पास एक कमांडर जीप रोड पर खड़े गन्ने के ट्राॅली से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है ।
मंगलवार की देर रात्रि एक कमांडर जीप गोंडा से उतरौला की ओर जा रही थी। जोतिया गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने गन्ना लदा एक ट्राॅली खड़ी थी, जिससे कमांडर जीप टकरा गई। इस टक्कर में मोहम्मद सिकंदर पुत्र रफीउल्लाह निवासी ग्राम बनगवां थाना कोतवाली उतरौला जिला बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक सिकंदर मुंबई से कमाई करके वापस लौट रहा था। रास्ते में हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई नबी उल्लाह पुत्र रफीउल्लाह की ओर से दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष धानेपुर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।