{"_id":"71e1ba8839623cf112996927e900912d","slug":"jcb-bridging-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से हो रही तालाब की पटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से हो रही तालाब की पटाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातोंरात जेसीबी लगाकर यहां के एक तालाब को पाटा जा रहा है, जिसकी शिकायत गांव की मालती देवी ने पुलिस समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों से की है। ग्राम पंचायत निगवाबोध के मजरा बिरतिहा में काफी पुराना एक तालाब है।
इस तालाब को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पाटा जा रहा है। जिसके लिए बाकायदा जेसीबी तक लगी हुई है। मिट्टी का खनन कहीं और से कराने के बाद उसकी तालाब में पटाई कराई जा रही है, जिससे तालाब का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है।
बीते दिनों मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल भी की, लेकिन तालाब की पटाई पर इसके बाद भी कोई अंकुश नहीं लग पाया।
इस पर शिकायतकर्ता मालती देवी ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर तालाब को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम सभा निगवाबोध की प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि रामनेवास तिवारी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी से कोई शिकायतीपत्र नहीं मिला है। लेकिन अगर ऐसा है तो इसे जरूर दिखवाया जाएगा।