फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jayanti,ambedkar,baba saheb

जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद

Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jayanti,ambedkar,baba saheb
गोंडा। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा ने समरसता दिवस समारोह के तहत विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शामिल हुए। स्कूलों में विविध कार्यक्रम हुए। कई संगठनों ने बाबा साहब को यादकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर भाजपा ने गांधी पार्क स्थित टाउनहाल में विचार संगोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आंबेडकर चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक अजय कुमार सिंह, बावन सिंह, प्रभात वर्मा ने भी माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया के किसी भी संविधान के मुकाबले बहुत ही मजबूत है। ऊर्जा मंत्री ने अनुसूचित जाति के लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, अकबाल बहादुर तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, तिवारी, महेश नारायण तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, राजेश रायचंदानी, राजेश तिवारी, वंदना गुप्ता, सोनी सिंह, नीरज मौर्य, राघवेंद्र ओझा, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र छपिया पर खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा, आलोक पांडेय, असगर अली आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री आलोक पांडेय, विष्णु देव शुक्ल, अमरेंद्र पांडेय, शत्रुघ्न मौर्या, कविता त्रिपाठी, वार्डन सुनीता देवी उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवां के लकी प्रथम, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की नव्या को द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय वासदेवपुर के वीरेंद्र कुमार को तृतीय स्थान मिला। मेराज, रिंकी, अमन, आयुषी, आलिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने निकाली शोभा यात्रा
मुजेहना बीआरसी के प्रशिक्षण हाल में आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर व प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बीआरसी से शोभायात्रा निकाली। शिक्षक कुलदीप पाठक, राजेश प्रताप मिश्र, केबी लाल, महेश चौधरी, सुनील वर्मा मौजूद रहे। खरगूपुर के कंपोजिट विद्यालय भंगहा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरगूपुर तथा स्थानीय नगर पंचायत में रैली निकाला गई। रैली नरायनपुर माफी, हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए गांधी चौराहा पहुंची। यहां श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य विद्याप्रसाद गौतम व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पप्पू खान ने पुष्प अर्पित किया। रैली में देवेंद्रनाथ त्रिपाठी, पवन शुक्ल, सियाराम, रवि प्रकाश बौद्ध, रोहित गौतम शामिल रहे।

बाबा साहब ने संविधान में रखा हर वर्ग का ध्यान
गोंडा। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कमिश्नरी में आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल, कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभी सरकारी दफ्तरों, ़तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। कलेक्ट्रेट संघ में महामंत्री संदीप तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी मो. नईम, नाजिर सुशील कुमार, चंद्र प्रकाश मिश्रा, नायब नाजिर सहज राम मौर्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, शिवानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed