फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jauhar University Bill was for the betterment of Muslims: Qureshi

मुसलमानों की बेहतरी के लिए था जौहर यूनिवर्सिटी बिल: कुरैशी

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jauhar University Bill was for the betterment of Muslims: Qureshi
गोंडा। मुसलमानों की उन्नति एवं विकास के लिए जौहर यूनिवर्सिटी का बिल तैयार हुआ था। जिसे पास नहीं होने दिया जा रहा था, मैंने राज्यपाल रहते पास किया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड व मिजोरम के राज्यपाल रह चुके अजीज कुरैशी ने यह बातें आवास विकास कॉलोनी में सपा नेता मसूद आलम के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इतना बड़ा काम कर दिया, यह बात सांप्रदायिक ताकतों को अच्छी नहीं लगी।
जिन्ना के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजादी से पहले जिन्ना बड़े लीडर थे, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन पाकिस्तान बना कर जिन्ना ने महापाप किया था, जिसके लिए देश की जनता उन्हें माफ नहीं कर सकती।
विज्ञापन

योगी सरकार पर कुरैशी ने कहा कि मौजूदा सरकारें केवल देश और प्रदेश को बर्बाद कर रही हैं। पिछले 5 साल में केवल अखिलेश यादव सरकार में शुरू हुईं परियोजनाओं का फीता काटने में बिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफरत फैला कर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सपा नेता मसूद आलम खां और उनके समर्थकों ने पूर्व राज्यपाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख साबिर अली, पूर्व प्रमुख शफीक खान, राष्ट्रीय सचिव करीम खान, राष्ट्रीय सचिव तसलीम खान, पूर्व चेयरमैन निसार अहमद, इरफ़ान खान, जियाउरहमान खान, खुर्शीद अजहरी, आसिफ लारी, सुफियान खान, हाजी शोएब, शाहिद सभासद, सईद सभासद, वकास खान, नूर आलम, फरमान खान, मो शाबान, आलम खान, अशफाक ननके, महमूद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed