फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Janrath is not running on Lucknow-Kanpur route for the last one month

Gonda News: महीने भर से लखनऊ-कानपुर रूट पर नहीं चल रही जनरथ

Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Janrath is not running on Lucknow-Kanpur route for the last one month
गोंडा। भीषण गर्मी में जिले के यात्रियों को लखनऊ और कानपुर के लिए एसी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज की एकमात्र जनरथ (एसी) बस का संचालन बीते करीब एक माह से लखनऊ-कानपुर रूट पर नहीं हो रहा है। संजय सेतु बंद होने के कारण बस का संचालन बलरामपुर, उतरौला समेत अन्य स्थानीय मार्गों पर किया जा रहा है। इससे रोजाना राजधानी और औद्योगिक नगरी कानपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज निगम के नियमों के तहत जनरथ बस को प्रतिदिन लगभग 468 किलोमीटर संचालित किया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह बस लोकल रूटों पर महज 150 से 200 किलोमीटर तक ही चल पा रही है। इससे परिवहन निगम का निर्धारित संचालन लक्ष्य भी प्रभावित हो रहा है। दैनिक यात्री रामजनम तिवारी ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए एसी बस सबसे सुविधाजनक विकल्प थी, लेकिन पिछले एक माह से इस बस सेवा का संचालन न होने से गर्मी में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि संजय सेतु बंद होने के कारण फिलहाल जनरथ बस को लोकल रूटों पर संचालित किया जा रहा है। अयोध्या होकर लंबे रूट से संचालित करने पर डीजल खर्च भी नहीं निकल पा रहा है तथा सवारियां भी कम मिलती हैं। उन्होंने कहा कि संजय सेतु मार्ग खुलते ही लखनऊ और कानपुर के लिए जनरथ एसी बस सेवा को पुन: शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed