फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jan arogya mela gonda

गोंडा: आरोग्य मेले में पसरा रहा सन्नाटा, दोपहर तक नहीं पहुंचे मरीज

Sun, 19 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
jan arogya mela gonda
गोंडा। स्थानीय स्तर पर मरीजों को एक छत के नीचे जांच व इलाज की व्यवस्था मुहैय्या कराने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रह गया। मेले में दोपहर तक मरीज न पहुंचने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर रविवार को जन आरोग्य मेेला का आयोजन किया गया। मसकनवा पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला औपचारिकता मात्र निभायी गई। दोपहर 12 बजे तक कोई मरीज इलाज कराने नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रहता, फार्मासिस्ट व आयुष चिकित्सक लाल पीली गोली देकर मरीजों को भेज देेते, जिससे मरीज मेले में आना बंद कर दिए। शाम तक 34 मरीजों को दवाएं दी गई। आठ लोगों का कोविड जांच किया गया। दो लोगों का आयुष्मान कार्ड बना।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा, फार्मासिस्ट रमेश यादव, एलए छांगुर प्रसाद, सतेंद्र तिवारी, शशि कुमार रहे। आयुष चिकित्सक को छोड़कर एमबीबीएस अथवा विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य मेले में नहीं रहे। इटियाथोक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव, तकिया मनोहर, जानकीनगर व बाबागंज में मेले का आयोजन किया गया। इन सभी स्थानों पर मरीजों की संख्या काफी कम रही। आरोग्य मेले में डॉ. एसके प्रजापति, डॉ. दुर्गविजय, डॉ. दीक्षा सिंह, पूनम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के पीएचसी डुमरियाडीह पर आयोजित मेले में 28 लोगों का इलाज व चार महिलाओं का गर्भवस्था की जांच कराई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेखर तिवारी, डॉ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एएनएम राधा त्रिपाठी, एलटी अंजनी मिश्र रहे। पीएचसी पिपरी में कुल 38 रोगियों की ओपीडी हुई जिसमें पांच गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed