{"_id":"6331f33a6b510f4898a62e1398d41106","slug":"jalandhar-signal-corps-did-capture-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल कोर जालंधर ने किया हाकी टूर्नामेंट पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल कोर जालंधर ने किया हाकी टूर्नामेंट पर कब्जा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलके महाविद्यालय में चल रहे महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच जीतकर सिग्नल कोर जालंधर ने ट्राफी पर कब्जा किया। साई लखनऊ की टीम उपविजेता रही। एमपी एकाडमी भोपाल को तीसरा तथा सीडीए बलरामपुर को चौथा स्थान मिला। सिग्नल कोर जालंधर के गोल कीपर सुशील यादव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में रविवार सुबह तीसरे व चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में एमपी एकाडमी भोपाल ने सीडीए बलरामपुर को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच रविवार दोपहर सिग्नल कोर जालंधर एवं साई लखनऊ के बीच खेला गया। पहले हाफ में सिग्नल कोर जालंधर 1-0 की बढ़त बनाई।
दूसरे हाफ में सिग्नल कोर के कप्तान घनश्याम ने मैदानी गोल कर बढ़त 2-0 कर ली। इस बीच पेनाल्टी कार्नर के बावजूद साई लखनऊ की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
62वें मिनट में साई लखनऊ को पेनाल्ट स्ट्रोक मिला जिसे गोविंद सिंह ने गोल में बदल दिया। सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया।