{"_id":"67912feab0b2de430e0a9160","slug":"jai-shri-ram-echoed-everywhere-on-the-anniversary-of-ramlalas-death-gonda-news-c-100-1-slko1028-131317-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर चहुंओर गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर चहुंओर गूंजा जय श्रीराम
Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद लेते लोग।
गोंडा। अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ जिले में बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में हवन-पूजन के साथ भंडारा हुआ। कई जगहों पर लोगों ने स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा। पंडालों में गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। हर तरफ जयश्रीराम की गूंज रही।
ठठेरी बाजार में विश्व हिंदू परिषद की ओर से कार्यक्रम हुआ। यहां पर श्री रामलला की आरती, भजन-कीर्तन संग प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर राकेश वर्मा गुड्डू, आशीष मोदनवाल, भरत गिरी, राजेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, चंदन गुप्ता, सुशील मोदनवाल, धर्मेंद्र सिंह, कमल बाबा, बबलू वर्मा, सोनू सोनकर, प्रकाश कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
सिंचाई विभाग के सामने कर्मचारियों ने भंडारे का आयोजन किया। जेई अमित पांडेय, आरएन मुंशी, हरिप्रसाद शुक्ला, अजीत पांडेय, संतोष द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज मिश्रा ने प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
दुबहा बाजार संवाद के अनुसार रामापुर में प्रधान सोनी के नेतृत्व में रामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ। अमर सोनी, बनवारी लाल सोनी, संजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमिताभ तिवारी, सत्यप्रकाश शुक्ला, पिंटू चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।
कटरा बाजार संवाद के अनुसार वार्ड नंबर बोधापुरवा गांव में भंडारा हुआ। आयोजक मंडल के सदस्य अजय गोस्वामी ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ पर मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
पसका संवाद के अनुसार डेहरास सुज्जा पुरवा के अभिषेक सिंह की ओर से श्री ललिता देवी मंदिर में मंगलवार को शुरू हुआ रामचरितमानस का अखंड पाठ बुधवार को हवन-अनुष्ठान व आरती के बाद संपन्न हुआ। भंडारे में राजीव कुमार सिंह, प्रदीप तिवारी, धर्मेश तिवारी, आकाश तिवारी, शिवम तिवारी, जितेंद्र तिवारी, मुन्ना तिवारी, नितिन शुक्ला ने प्रसाद बांटा।
शाहपुर संवाद के अनुसार पंचवटी शुद्धवीर बाबा स्थान पर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक सूबेदार निषाद, राहुल सिंह, बृजेश शास्त्री, सीपी ठाकुर, पुनीत सिंह, ऋषभ, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।
मसकनवा संवाद के अनुसार छपिया के टैरवा बाजार में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक वेद प्रकाश पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, रघुभूषण तिवारी, सुमित दुबे, सुरेश कसौंधन, भूपेश मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला शामिल रहे।
धानेपुर संवाद के अनुसार नगर के वार्ड तीन माधवनगर ब्लॉक मुख्यालय गेट के पास व वार्ड सात के बाबूराम पुरवा में मोहल्ले के लोगों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया। सभासद रुचि, जुगनू, देवतादीन, मनोहर, कमलेश, रवि गुप्ता उपस्थित रहे।
सुंदरकांड का पाठ हुआ
रुपईडीह (गोंडा)। गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में भंडारे का शुभारंभ विधायक बावन सिंह व भाजपा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला ने किया। आर्यनगर के पृथ्वीनाथ रोड, छोलहिया, मल्लापुर, रूकमंगदपुर सहित अन्य स्थानों पर भंडारा हुआ। सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राम अछैबर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि संतोष पांडेय रिंकू, प्रधानाचार्य गोविंद यादव, विनय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश तिवारी, प्रिंस केडिया, सुनील शुक्ल उपस्थित रहे।