फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ITI Adampur ready, 752 students will get technical education

आईटीआई आदमपुर तैयार, 752 छात्रों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा

Mon, 25 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
ITI Adampur ready, 752 students will get technical education
गोंडा में बेलसर के आदम पुर में तैयार हुआ आईटीआई भवन। - फोटो : GONDA
रगड़गंज (गोंडा)। बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर सरकारी नौकरी व स्वरोजगार में सहायक बनाने के लिए पिछली सरकार में बना राजकीय आईटीआई आदमपुर का मुख्य भवन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद को हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति न हो पाने के कारण कक्षाएं अभी शुरू नहीं हो पाई हैं। राजकीय आईटीआई के दो वर्कशॉप सहित मरम्मत के कार्य अभी भी अधूरे हैं। मुख्य भवन विभाग को हैंडओवर होने के बाद यहां कक्षाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद है जिससे 752 छात्रों को 30 किलोमीटर दूर पढ़ाई के लिए गोंडा आईटीआई नहीं जाना पड़ेगा। तरबगंज तहसील अंतर्गत ब्लॉक बेलसर के ग्राम पंचायत आदमपुर में पिछली सरकार ने बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन

इसका निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन यूनिट बहराइच ने शुरू किया। आईटीआई का मुख्य भवन, वर्कशॉप, शिक्षक हॉस्टल, बाउंड्रीवाल व पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया गया लेकिन आईटीआई तैयार नहीं हो पाया। अमर उजाला ने बीते 30 अगस्त के अंक में ‘कक्षाएं तीन साल पहले शुरू, भवन अब तक अधूरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कार्य में तेजी दिखाई। मुख्य भवन का कार्य पूरा करके राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद को हैंडओवर कर दिया। मुख्य भवन की रंगाई-पुताई का काम पूरा कर लिया गया है। वर्कशाप की खिड़किया दरवाजे टूट गए हैं और अभी मरम्मत का कार्य किया जाना बाक़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू होने के एक या दो वर्ष बाद ही राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ने इस आईटीआई को मान्यता प्रदान कर दी। भवन निर्माण पूर्ण हुए बिना ही इस आईटीआई में वर्ष 2016 में प्रवेश प्रकिया शुरू की गई। जिसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक रेफ्रिजेशन व एसी, मेकेनिक मोटर, वेल्डर, प्लम्बर, पेंटर व कंप्यूटर आपरेटर एन्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में छात्रों का प्रवेश ले लिया गया। दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण में आदमपुर आईटीआई के करीब 752 बच्चे गोंडा आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त करने जाते है जहाँ छात्रों की लिखित व प्रयोगात्मक कक्षाएं संचालित की जाती है। सभी ट्रेडों को मिलाकर आदमपुर आईटीआई की 376 सीट एक वर्ष में भरी जाती है। भवन निर्माण न पूर्ण होने के कारण आदमपुर आईटीआई में कक्षायें नहीं चल पा रही थीं। आदमपुर आईटीआई के सभी कर्मचारी व शिक्षक गोंडा आईटीआई में ही कार्य करते हैं। नए सत्र के बच्चों का भी प्रवेश गोंडा में ही कराया गया है। मुख्य भवन हैंडओवर होने के बाद अब आईटीआई आदमपुर में कक्षाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
छात्रों ने अमर उजला को दिया धन्यवाद
बेलसर ब्लॉक के निवासी व राजकीय आईटीआई आदमपुर के छात्र विशाल कुमार, अमर बहादुर, रवि कुमार, रूबी सिंह, शांती, सुमन, मुकेश कुमार आदि ने मुख्य भवन हैंडओवर होने की सूचना पर अमर उजाला को धन्यवाद दिया। छात्रों का कहना है कि आईटीआई आदमपुर में कक्षायें शुरू होने के बाद प्रति माह तीन हजार रुपये किराए में नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
राजकीय आईटीआई आदमपुर का मुख्य भवन पूरा करके हैंडओवर कर दिया गया। वर्कशॉप का कार्य अभी बाकी है जल्द ही इसे पूरा कर लिया जायेगा। बिजली विभाग का भी काम बचा हुआ है। -सुशील, अवर अभियंता यूपीपीसीएल

राजकीय आईटीआई आदमपुर के मुख्य भवन हैंडओवर होने का पत्र मिला है लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। एक चौकीदार की नियुक्ति हो जाने के बाद गोंडा आईटीआई से आदमपुर में सभी सामान शिफ्ट किया जाएगा जिसके बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। -सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed